Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर मजिस्ट्रेट ने शुरू की जांच, नाला निर्माण पर लगाई रोक

नगर मजिस्ट्रेट ने शुरू की जांच, नाला निर्माण पर लगाई रोक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नई मंडी क्षेत्र में भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तक बन रहे नाले को लेकर भ्रष्टचार के गंभीर आरोप लग रहे है। वार्ड संख्या 16 से सभासद प्रियांक कुमार ने इस मामले में शिकायत भी की है। आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इस प्रकरण में कमिशन का लेकर बंदरबांट हुई है। जिसमें दो सभासद और एक सभासद पति का नाम काफी चर्चाओं में आ रहा है। वहीं नगर पालिका प्रशासन भी इस मामले में मौन है, लेकिन जिला प्रशासन ने इस मामले में कदम उठाया है। नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर शाम को इस मामले की जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाला का निरीक्षण किया। नगर मजिस्ट्रेट ने नाले की जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पर रोक लगाई है। उधर दो सभासद और एक सभासद पति की ठेकेदार के साथ हुई सेटिंग का मामला काफी चर्चाओं में है। बताया जाता है कि नगर पालिका के अधिकांश बडे निर्माण कार्य उक्त ठेकेदार को दोनों सभासद और सभासद पति के सहयोग से मिलते है। बताया जाता है कि दोनों सभासद और सभासद पति चेयरपर्सन के काफी करीब है। अब देखना यह है कि सभासद प्रियांक की शिकायत पर जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है। इस मामले की जड काफी गहरी बतायी जा रही है।

इन्होंने बताया

भोपा फ्लाईओवर से विश्वकर्मा चौक तब बन रहे नाले का निरीक्षण किया गया है। सभासद के द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग होने का आरोप लगाया गया है। उक्त मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने तक उक्त नाला निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।
पंकज प्रकाश राठौर, नगर मजिस्ट्रेट

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल