मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय पर जिलाध्यक्ष नवीन राठी की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक हुई है। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने किसान चिंतन शिविर में हर ब्लाक से दो-दो टै्रक्टर ट्राली लेकर जाने के लिए किसानों से कहा है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला कार्यालय पर मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यत: 16,17,18 जून किसान महाकुम्भ किसान चिंतन शिविर में जाने को लेकर चर्चा हुई है। वहीं तेयारियों पर प्रकाश डाला गया है। जिलाध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने बताया की हर ब्लाक से दो-दो ट्रैक्टर ट्राली शिविर में जाएगी। जहां पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा और समाधान के रास्ते निकाले जाएगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन बिजली सप्लाई में सुधार कराए। देहात क्षेत्र में बिजली सप्लाई की स्थिति काफी बिगडी हुई है। दिन में करीब ढाई घंटे बिजली आ रही है। सप्लाई में सुधार नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगे। उन्होंने कहा कि सड़कों के गड्ढे तत्काल प्रभाव से भरने चाहिए। इससे आए दिन दुर्घटनाए हो रही है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पहलवान, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पुंडीर, प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद अहलावत, मंडल उपाध्यक्ष रुचिन चौधरी, मंडल महासचिव नितिन राठी, तहसील अध्यक्ष देव अहलावत, संजीव पंवार, ललित त्यागी, रमेश मलिक, संजय त्यागी, योगेश, जितेन्द, अनुज राठी, सत्येंद्र चौहान, सुधीर सहरावत, अंकित मलिक, अनुपम देओल, अनुज बालियान आदि मौजूद रहे।





