मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

आय और जाति प्रमाण पत्र जल्द जारी कराने के नाम पर 300 रुपए की रिश्वत मांगना खतौली क्षेत्र के गांव दिनकरपुर क्षेत्र में तैनात लेखपाल अमित कुमार को महंगा पड गया। रिश्वत मांगने की ओडियो वॉयरल हो गई। जिस पर एसडीएम खतौली डा. ललित कुमार ने गंभीरता के साथ संज्ञान लिया। उन्होंने लेखपाल अमित कुमार को रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 247





