Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » रात में फिर से आया तूफान, लाइनों के ऊपर गिरे पेड, आपूर्ति रही ठप

रात में फिर से आया तूफान, लाइनों के ऊपर गिरे पेड, आपूर्ति रही ठप

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रात्रि में करीब दो बजे आए तूफान के कारण शहर और देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटे ठप रही है। तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल भी टूटे है। इसके अलावा हाईटेंशन लाइनों में पेड और डालियां गिरने से ब्रेकडाउन होने के कारण करीब 110 से अधिक बिजलीघरों को सप्लाई नहीं मिल पायी है। रातभर आपूर्ति ठप रही है।
पिछले दों दिनों से देर रात्रि में तूफान आ रहा है। तूफान के कारण बिजली आपूर्ति तो प्रभावित हो रही है, वहीं पावर कारपोरेशन को भी लाखों रुपए का नुकसान हो रहा है। रात्रि में करीब दो बजे फिर से तूफान आ गए। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूटे है। वहीं कुछ ट्रांसफार्मर डेमेज होने की भी सूचना मिल रही है। उधर नरा, बधाईकलां, जौली रोड, भोपा रोड आदि से आ रही हाईटेंशन लाइनों के ऊपर में पेड और डालियां गिरने के कारण ब्रेकडाउन आ गया। जिस कारण रात्रि में सप्लाई चालू नहीं हो पायी है। रात्रि अधिक होने के कारण बिजली विभाग के कर्मचारी अधिक समय तक पेट्रोलिंग नहीं कर पाए। शुक्रवार की सुबह कर्मचारियों ने काम करते हुए फाल्ट और ब्रेकडाउन आदि को सहीं किया है। वहीं सप्लाई को चालू किया है। शहरी क्षेत्र की सुबह करीब चार बजे सप्लाई चालू हो गई, लेकिन देहात क्षेत्र की बिजली सप्लाई दस बजे के बाद पूरी तरह से दुरूस्त हो पायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल