Home » उत्तर प्रदेश » 15 से 30 मई तक चलेगे विशेष कैम्प, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निस्तारण

15 से 30 मई तक चलेगे विशेष कैम्प, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा निस्तारण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

स्मार्ट मीटर के विद्युत बिल संबंधित शिकायतों का पावर कारपोरेशन के द्वारा आज से निस्तारण किया जाएगा। उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए पावर कारपोरेशन के द्वारा 15 से 30 मई तक विशेष कैम्प आयोजित किए जाएगे। मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि सभी खंड और उपखंड कार्यालयों पर उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण के लिए कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु समस्त खण्ड / उपखण्ड कार्यालयों पर विशेष कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है, इन शिविरों में उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर की विद्युत बिल सम्बन्धी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विद्युत बिलों की जॉच एवं संशोधन किया जाएगा। मीटर रीडिंग से सम्बन्धित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा। स्मार्ट मीटर एवं बिलिंग प्रणाली से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की जाएगी। उपभोक्ताओं के मोबाईल नम्बर को अपडेट किया जाएगा। उपभोक्ताओं को यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड कराने में सहयोग प्रदान किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल