Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नीदरलैंड की कम्पनी ने नहीं किया लीगेसी वेस्ट का निस्तारण, टेंडर हुआ निरस्त, दूसरा टेंडर निकालने की तैयारी

नीदरलैंड की कम्पनी ने नहीं किया लीगेसी वेस्ट का निस्तारण, टेंडर हुआ निरस्त, दूसरा टेंडर निकालने की तैयारी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

नीदरलैंड की कम्पनी के साथ हुए अनुबंध के बाद भी लीगेसी वेस्ट का निस्तारण नहीं हो पाया है। पिछले डेढ साल में कम्पनी के द्वारा लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई। जिस कारण नगर पालिका को उक्त टेंडर निरस्त करना पडा है। अब नगर पालिका लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दूसरा टेंडर करने की तैयारी कर रही है।
शहर के मोहल्ला किदवईनगर में नीदरलैंड की जीसी इंटरनेशनल कम्पनी के द्वारा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाया जाना है। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा कम्पनी को किदवईनगर में स्थित सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के समीप करीब 19.46 हेक्टेयर भूमि दी गई है। नगर पालिका ने उक्त भूमि 30 साल के लिए कम्पनी को लीज पर दी है। कंपनी वेस्ट टू एनर्जी प्लांट के निर्माण पर करीब 18 अरब रुपये खर्च करेगी। इस प्लांट से करीब 30 मेगावाट बिजली प्रतिदिन बनाई जाएगी। यहां पर बंद चल रहे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कारण कूडे का निस्तारण नहीं हो पाया है। जिस कारण यहां पर काफी लीगेसी वेस्ट एकत्र हो गया। करीब 7.5 लाख मीट्रिक टन लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए नगर पालिका का नीदरलैंड की कम्पनी के साथ 10 जनवरी 2025 में अनुबंध हुआ था। इस अनुबंध में करीब डेढ साल हो गए है, लेकिन कम्पनी के द्वारा लीगेसी वेस्ट का निस्तारण नहीं किया गया है। जिस कारण नगर पालिका ने उक्त टेंडर को निरस्त कर दिया है। अब नगर पालिका लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दूसरा टेंडर निकालने की तैयारी कर रही है।

इन्होंने बताया
लीगेसी वेस्ट का निस्तारण करने के लिए नीदरलैंद की कम्पनी के साथ 10 जनवरी 2025 में अनुबंध हुआ था। कम्पनी को निशुल्क लीगेसी वेस्ट का निस्तारण करना था। पिछले करीब डेढ साल में लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। जिस कारण उक्त टेंडर निरस्त कर दिया गया है। अब लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए दूसरा टेंडर निकाला जा रहा है।
डा. प्रज्ञा सिंह, ईओ नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल