मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित आदमपुर बिजलीघर पर तैनात जेई जयराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान पति ने कुछ साथियों के साथ बिजलीघर पर धावा बोल दिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान पति ने जेई के साथ जमकर मारपीट की और मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया। इस दौरान बिजलीघर पर मौजूद एसएसओ से भी धक्का मुक्की की गई। जेई ने बताया कि उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए बिजलीघर के उपकरणों में आग लगाने के प्रयास किया गया। जेई ने तहरीर देते हुए अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। उधर थाना शाहपुर पुलिस तहरीर लेकर प्रधान पति व कुछ अन्य लोगों पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।

Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 221





