Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 33केवी का केबिल बक्शा हुआ डेमेज, बिजली सप्लाई हुई प्रभावित

33केवी का केबिल बक्शा हुआ डेमेज, बिजली सप्लाई हुई प्रभावित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार को पचेंडा रोड सबस्टेशन का 33केवी केबिल का बक्शा डेमेज हो गया। जिस कारण करीब तीन हजार से अधिक घरों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट सहीं करते हुए 33केवी के केबिल को बदला है। दोपहर बाद उक्त सबस्टेंशन से सप्लाई चालू हो पायी है। इस दौरान गांधी कालोनी बिजलीघर का भी शटडाउन रहा है। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पडा है।


भीषण गर्मी के कारण लगातार बिजली की डिमांड बढती जा रही है। जिस कारण बिजलीघर, फीडर, ट्रांसफार्मर और सप्लाई आदि देने वाले उपकरण हॉफ रहे है। ओवर लोड होने के कारण सप्लाई देने वाले उपकरण फुंक भी रहे है। रविवार को पचेंडा रोड स्थित सबस्टेशन पर 33केवी का केबिल बक्शा डेमेज हो गया। जिस कारण पचेंडा रोड, बचन सिंह कालोनी, नई मंडी का कुछ क्षेत्र, गांधी नगर, गांधी कालोनी आदि मोहल्लों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। करीब तीन हजार से अधिक घरों को बिजली नहीं मिल पायी। उधर पावर कारपोरेशन के कर्मचारिसयों ने भीषण गर्मी में फाल्ट हो सहीं किया, वहीं खराब केबिल को बदल कर नया केबिल लगाया। इसके बाद सप्लाई चालू हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल