Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, विकास के विश्वास को मिला जनादेश

पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत, विकास के विश्वास को मिला जनादेश

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत पर उत्साह व्यक्त किया। इसे देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, जहां पहली बार पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जनसमर्थन प्राप्त हुआ है। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में आया यह प्रचंड परिणाम जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार करने के लिए जनता ने भाजपा की विकासनीति के विश्वास पर कायम रहकर पार्टी को स्पष्ट जनादेश दिया है। यह जीत केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में सुशासन और विकास की राजनीति के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है। उन्होंने असम और पुडुचेरी में भी भाजपा की जीत को उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि इन राज्यों के परिणामों ने यह साबित कर दिया है कि पार्टी की नीतियां और नेतृत्व देशभर में स्वीकार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को इस सफलता का प्रमुख आधार बताया। साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आक्रामक प्रचार अभियान और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संगठनात्मक कौशल की भी सराहना की गई।
मीनाक्षी स्वरूप और गौरव स्वरूप ने बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से सत्तारूढ़ ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ भाजपा ने जनता के बीच भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और हिंसक वातावरण के खिलाफ विश्वास और सुशासन का एक सशक्त विकल्प प्रस्तुत किया, जिससे जनता ने परिवर्तन के पक्ष में मतदान किया। कहा कि यह जीत शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा सरकारें इन राज्यों में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित करेंगी। अंत में उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जनादेश देश में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल