Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » रात्रि में आए तूफान से पावर कारपोरेशन को लाखों रुपए का नुकसान, 12 घंटे गुल रही बत्ती

रात्रि में आए तूफान से पावर कारपोरेशन को लाखों रुपए का नुकसान, 12 घंटे गुल रही बत्ती

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार की रात्रि करीब 12 बजे हुए तूफान और बारिश से पूरे जिले की बिजली आपूर्ति को ठप कर दिया। तूफान के कारण करीब 65 से अधिक पोल और 135 से अधिक स्थानों पर बिजली के तार टूटे है। इसके अलावा हाईटेंशन लाइनों के ऊपर पेड और डालियां टूटकर गिरने से ब्रेकडाउन रहा है। जिस कारण करीब 110 बिजली घरों से सप्लाई बंद रही है। जनपद की करीब 12 घंटे आपूर्ति ठप रही है। वहीं 15 लाख से अधिक का विभाग को नुकसान हुआ है।
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल बना हुआ था। रविवार की रात्रि करीब 12 बजे आचानक मौसम में परिवर्तन हुआ। आकाश में काले बादल उमड आए और हवा चलने लगी। कुछ देर के बाद तेज हवा तूफान में बदल गई और साथ में बारिश शुरू हो गई। इस दौरान नरा, बधाईकलां, जौली रोड, भोपा रोड आदि स्थानों पर हाईटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया। कुछ स्थानों पर पेड टूट कर लाइनों के ऊपर गिर गए। वहीं कुछ स्थानों पर पेडों की डालियां टूटकर लाइन के ऊपर गिर गई। करीब 135 स्थानों पर बिजली के तार और करीब 65 पोल भी टूटे है। टाउन हाल रोड, रूडकी रोड, जिला अस्पताल, मंडी समिति, टीपी नगर, न्यू रूडकी रोड, रामपुर तिराहा, मिमलाना रोड, शामली रोड, महावीर चौक, पचेंडा रोड, भोपा रोड, गांधी कालोनी, नई मंडी, सुजडू, नुमाईश कैम्प, रोहाना आदि करीब 110 बिजलीघरों से करीब 12 घंटे तक आपूर्ति ठप रही है। सोमवार की दोपहर में आपूर्ति चालू हुई है।

इन्होंने बताया
रात्रि में आए तूफान और बारिश से आपूर्ति काफी प्रभावित रही है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बिजली के तार और पोल भी टूटे है। विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। काम करते हुए आपूर्ति को दुरूस्त करा दिया गया है।
मनोज कुमार, अधीक्षण अभियंता

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल