मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शासन स्तर से जिला समाज कल्याण विभाग को 854 जोडों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन जिला समाज कल्याण विभाग ने लक्ष्य से अधिक 877 जोडों की शादी बडे धूमधाम के साथ कराई है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 855 बेटियों के बैंक खातें में करीब 5.13 करोड की धनराशि कन्यादान के रूप में पहुंची है।

इन्होंने बताया
जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लक्ष्य से अधिक शादियां कराई गई है। शासन स्तर से 854 जोडों की शादी कराने का लक्ष्य मिला था, लेकिन 877 जोडों की शादी कराई गई है। 855 बेटियों के बैंक खाते में करीब 5.13 करोड की धनराशि कन्यादान के रूप में पहुंच गई है। शेष 22 बेटियों के खाते में करीब 13.20 लाख की धनराशि ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण अभी नहीं पहुंची है।
कमलेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी




