Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन कर महावीर चौक पर जलाई प्रतियां

स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन कर महावीर चौक पर जलाई प्रतियां

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

रविवार को स्मार्ट मीटर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने माहवीर चौक पर जमकर प्रदर्शन किया है। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अरविन्द बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतियां जलाई गई।
अरविन्द बालियान ने बताया कि सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं को लूटा जा रहा है। प्रीपेड स्मार्ट मीटर के बिल उपभोग से कई गुना अधिक आ रहे हैं । बिल जमा करने के बावजूद घरेलू बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। महंगी बिजली की मार प्रत्येक उपभोक्ता झेलने को मजबूर है। सरकार और बिजली कंपनियां मिलकर भोली भाली जनता को लूटने में लगी है। उन्होंने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को उखाड़ फेंकने की जरूरत पर बल देते हुए इसे बदले जाने की मांग की है। प्रदर्शनकारियों में जिला महासचिव अजय चौधरी, सदर विधान सभा अध्यक्ष शिवा सिंघल, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप तोमर, संजीव मान , अजय बरवाला, पूर्व जिला महासचिव तसव्वुर हुसैन, शहजाद, इसरार , कार्तिक, शाहना परवीन आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल