मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर अमृत जैन नगर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हेतु भ्रमण पर थे। इसी दौरान चरथावल रोड स्थित शनि धाम मंदिर के समीप एक वृद्ध दंपति घायल अवस्था में सड़क पर कराहते हुए दिखाई दिये । मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने तत्काल अपने वाहन को रुकवाया और बिना विलंब किए स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक नगर ने अपने एस्कॉर्ट वाहन में उपलब्ध फर्स्ट एड किट के माध्यम से घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया, जिससे उनकी स्थिति में तत्काल राहत मिली।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा घायलों से संवाद स्थापित कर उनकी पहचान सुनिश्चित की गई तथा उनके परिजनों को घटना की सूचना दी गई। साथ ही समय की गंभीरता को देखते हुए घायलों को एस्कॉर्ट कार के माध्यम से तत्काल जिला अस्पताल भिजवाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका समुचित उपचार जारी है ।
इसके साथ ही उपस्थित लोगों को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर पुलिस से सम्पर्क करें तथा दुर्घटना या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में एंबुलेंस सेवा नम्बर 108 पर कॉल करें ।
मुजफ्फरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति, संदिग्ध गतिविधि अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। आपकी सुरक्षा एवं सहायता हेतु पुलिस सदैव तत्पर है।






