Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » महिला अपना अपमान नहीं भूलती समय आने पर जवाब अवश्य देगी: डा. सोमेंद्र तोमर

महिला अपना अपमान नहीं भूलती समय आने पर जवाब अवश्य देगी: डा. सोमेंद्र तोमर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मुजफ्फरनगर संसद में महिला आरक्षण बिल गिर जाने के विरोध में आज गांधी कॉलोनी बारात घर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्य मंत्री ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग उत्तर प्रदेश सरकार व जनपद प्रभारी डॉ सोमेंद्र तोमर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में महिलाओं का स्थान सर्वोच्च रहा है शक्ति विद्या धन आदि के रूप में हम महिलाओं की पूजा करते हैं लेकिन विपक्ष ने इस बिल का विरोध करके और इस बिल के गिरने के बाद जिस प्रकार निर्लज्जतापूर्ण व्यवहार का प्रदर्शन करते हुए मेज थपथपाई उसे अपमान को महिलाएं हमेशा याद रखेंगी और समय आने पर उसका उत्तर भी देगी मा0 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश श्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में महिलाओं से आवाहन किया के गांव-गांव बूथ बूथ स्तर पर विपक्ष के इस कृत्य की जानकारी फैलाए ताकि समय आने पर लोग विपक्ष से पूछ सकेंगे उन्होंने महिलाहित के इस बिल का विरोध क्यों किया
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने प्रतीक के रूप में अपने सम्मान स्वरूप पहनाए गए पटके को नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के गले में डालकर महिला सशक्तिकरण अभियान को समर्थन दिया
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने सभी महिलाओं को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण अभियान को लेकर हमारे प्रयास अभी खत्म नहीं हुए हैं हम इस विषय पर लगातार प्रयास करते रहेंगे
अध्यक्षीय भाषण में भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर सुधीर सैनी ने सभी महिलाओं से आवाहन किया कि वह पूरी शक्ति से इस बिल का विरोध करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल