Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » प्रकाश चौक के पास एक दुकान में आक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट

प्रकाश चौक के पास एक दुकान में आक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थानाक्षेत्र सिविल लाईन के अन्तर्गत चिकित्सकीय प्रयोग हेतु आक्सीजन गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाली लाइसेंसी दुकान (कुमार गैसिस) में एक आक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया।

विस्फोट में दुकान की दीवारे क्षतिग्रस्त हो गयीं तथा दुकान में बैठे संचालक हाथ में चोट लगने से घायल हो गये। फायर ब्रिगेड व स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। सुरक्षा की दृष्टी से दुकान /घटनास्थल की घेराबन्दी की गयी है। दुर्घटना में कोई जनहानि नही हुई है तथा आक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट के कारणों की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल