मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
गुरुवार की सायं चार बजे यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी हुआ है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में होनहार छात्रों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में वंश सैनी और इंटरमीडिएट में आर्यन पुंडीर ने जनपद मुजफ्फरनगर में टॉप किया है। मुजफ्फरनगर जनपद ने प्रदेश की रैंकिंग में 19वाँ स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षिक प्रगति दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुरसार कुंवर जगदीश प्रसाद सरस्वती इंटर कालेज में हाईस्कूल के छात्र वंश सैनी के 96.83 प्रतिशत अंक आए है। जनपद में इन्होंने प्रथम स्थान पाया है। वहीं उत्तर प्रदेश की टॉपर्स सूची में वंश सैनी की छठी रैंक रही है। हाईस्कूल में दूसरे स्थान पर पलक सैनी (सरस्वती शिशु मंदिर, केशवपुरी) – 94.33 प्रतिशत अंक और तीसरे स्थान पर सिया (आर्य एकेडमी, शाहपुर) – 93.63 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में बिरालसी के दयानंद गुरुकुल इंटर कालेज में छात्र आर्यन पुंडीर ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। उन्होंने जनपद में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर भोपा के जनता इंटर कालेज के सानवी दूसरे स्थान पर ही है। उन्होंने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। वहीं लाला जगदीश प्रसाद इंटर कालेज के हर्षित जैन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।







