मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मंगलवार को सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने जूम ऐप के माध्यम से जिला सड़क सुरक्षा समिति की माह अप्रैल की बैठक की है। उन्होंने शहर के मुख्य चौराहों पर बन्द रेड लाईटों को ठीक कराने हेतु नगर पालिका और विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा शहर के अन्दर अवैध रूप से चल रही ई-रिक्शा से होने वाली भीड के बारे में एवं ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। प्रर्वतन की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से किये जाने हेतु पुलिस विभाग के अधिकारियों से अपेक्षा की गई। सड़क दुघर्टनाओं को कम करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रतिमाह अधिक सख्या में सेमीनार एवं गोष्ठी आयोजित कर आम जनमानस को जागरूक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा एवं सम्भावित सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नये ब्लैक स्पॉटों के चिन्हांकन व उनके सुधारीकरण का कार्य कराये जाने हेतु एनएचएआई व लोनिदि के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। वर्ष 2026 में सृजित नये ब्लैक स्पॉटों के सुधारीकरण के कार्य को तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में नगर पालिका परिषद को शहर के अन्दर हो रहे अतिक्रमण को पुलित्त विभाग के सहयोग से हटाने के निर्देश दिये गये। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को शहर के अन्दर चल रही सभी ई-रिक्शाओं की निरन्तर फिटनेस चेक करने एवं लाईसेंस चेक किये जाने एवं अवैध रूप से चल रही ई-रिवंशाओं को तत्काल बन्द करने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।







