मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत धूमधाम से 209 जोड़ों की शादी हुई है। सामूहिक विवाह के लिए नई मंडी के कुकड़ा चौक पर स्थित मधुर मिलन बैंकट हॉल में भव्य रूप से मंडप सजाया गया। यहां पर मुजफ्फरनगर नगर पालिका के 74 जोड़ों की धूमधाम के साथ शादी हुई है। इस दौरान 20 हिंदू जोड़ों की वैदिक मंत्र उच्चारण के द्वारा शादी कराई गई है और 54 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया है। वही बघरा ब्लॉक के 20 जोड़ों की शादी हुई है। 12 हिंदू जोड़ों की शादी और आठ मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया है। कार्यक्रम में पहुंचे जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार और जिला पिछड़ा कल्याण अधिकारी शक्ति शरण सिंह ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए बधाई दी है। कार्यक्रम में प्रभारी टीएस पारुल यादव, राजस्व निरीक्षक अमरजीत कुमार अमित कुमार आईटी प्रियेश कुमार मेन
पाल प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जानसठ ब्लॉक के एक वेंकट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 115 जोड़ों की शादी हुई है।







