Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » स्मार्ट सिटी बनेंगा मुजफ्फरनगर, मंत्री मंडल की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

स्मार्ट सिटी बनेंगा मुजफ्फरनगर, मंत्री मंडल की बैठक में पास हुआ प्रस्ताव

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को लखनऊ में  मंत्रीमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई है। इस बैठक में मुजफ्फरनगर जनपद को एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत मुजफ्फरनगर नगर पालिका को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं नगर विकास मंत्री एके शर्मा के समक्ष मुजफ्फरनगर को स्मार्ट सिटी मॉडल पर विकसित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। जिसे अब स्वीकृति प्राप्त हो गई है। यह निर्णय जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार स्मार्ट सिटी मिशन के विस्तार के तहत जिला मुख्यालयों को आधुनिक एवं उन्नत आधारभूत सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इस पहल के अंतर्गत शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सेवाएं एवं अन्य नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार सुनिश्चित किया जाएगा। नवयुग पालिका योजना के अंतर्गत प्रदेश के कुल 58 नगर निकायों का चयन किया गया है, जिन्हें प्रतिवर्ष 583.20 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस वित्तीय प्रावधान से योजनाओं को गति मिलेगी और शहरों का विकास सुनियोजित ढंग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह निर्णय निश्चित रूप से मुजफ्फरनगर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं स्मार्ट शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी कदम साबित होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल