Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » पुलिस कस्टडी में युवती को मारी गोली

पुलिस कस्टडी में युवती को मारी गोली

सहारनपुर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

थाना फतेहपुर पुलिस के द्वारा एक युवती को मेडिकल के लिए सीएचसी ले जाया जा रहा था। इस बीच युवती के सगे भाईयों ने गोली मार दी। युवती गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उधर गोली मारने वाले दो आरोपी भाई मौके से फरार हो गए। युवती को घायल व्यवस्था में तत्काल प्रभाव से अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर सहारनपुर एसएसपी अभिनंदन सिंह मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की 4 टीमें बनाई है। उन्होंने तत्काल प्रभाव से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल