मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


जनपद मुजफ्फरनगर के खंड विकास कार्यालय चरथावल में उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अक्षय पुण्डीर द्वारा की गई है इसमे विकास खंड चरथावल के ग्राम प्रधानो एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, ADO (RD) कमल कुमार एवं ए डी ओ पी सोमदत्त द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जनकारी क्षेत्र वासियों दी गयी

कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी द्वारा केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के विषय में उपस्थित सभी को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

5 शौचालय लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, 5 उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में कृषि, कृषि रक्षा स्वास्थ्य, पशुपालन, सहकारित महिला कल्याण समाज कल्याण पचायत विभाग, एन आर एल एम विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर क्षेत्र के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई है।






