Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खतौली तहसील में डीएम और एसएसपी ने कैम्प लगाकर सुनी समस्या

खतौली तहसील में डीएम और एसएसपी ने कैम्प लगाकर सुनी समस्या

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में आज जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा तहसील खतौली पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें।एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें

तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।


जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में विभागों द्वारा लगे कैंप का निरीक्षण किया उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की सरकार द्वारा संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं की जानकारी आमजन को देते हुए, उन्हें लाभान्वित कराया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी खतौली एवं तहसीलदार खतौली को निर्देश दिये कोई भी वादपेंडिंग में ना रखा जाए उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए धारा- 34 के अवशेष सभी वादों शीघ्र निस्तारण किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खरौली , मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार खतौली सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूदरहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल