Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने को एसपी सिटी ने की बैठक

ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने को एसपी सिटी ने की बैठक

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर  सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना कोतवाली नगर पर क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपस्थित सभी से आपसी भाईचारा, प्रेम एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई तथा सभी को बताया गया कि गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करे, नमाज केवल निर्धारित स्थानों (ईदगाह/मस्जिद) पर ही अदा करें, पर्वों को आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर  सिद्धार्थ मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर  बबलू सिंह मौजूद रहे।

नवरात्रि व आगामी ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा पीआरवी/मोबाइल गाड़ियों द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है, प्रत्येक जोन व सेक्टर में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल