Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अच्छा कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

अच्छा कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

तहसील सदर के अंतर्गत विकास खंड बघरा परिसर में प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम मे नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं यथा महिला सुरक्षा गरीब कल्याण योजना, किसान सम्मन निधि, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सहित अन्य विभिन्न विभागों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की नागरिक गणों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधीर सैनी जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा की गई।
कार्यक्रम में सदस्य राज्य महिला आयोग  सपना कश्यप, जिला अध्यक्ष भाजपा  सुधीर सैनी, ब्लॉक प्रमुख ब गौरव चौधरी प्रतिनिधि ने 05 किसानों को मिनी किट का वितरण एवं 05 लाभार्थियों को शौचालय स्वीकृति पत्र एवं 05 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग बाल विकास विभाग कृषि विभाग , स्वास्थ्य विभाग, पंचायत राज विभाग एवं एनआरएल एम द्वारा स्टॉल लगाए गए जिसके माध्यम से आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।


इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार,  जयवीर सिंह, एडीओ कृष्णा कुमार श्रीवास्तव,एडीओ विकास कुमार संहिता अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल