मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

जनपद मुजफ्फरनगर में ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने ईदगाह का औचक निरीक्षण किया है। ईद की नमाज को लेकर एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह व एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने शहर काजी तनवीर आलम मुफ्ती जुल्फिकार व गोहर सिद्दीकी के साथ ईदगाह का निरीक्षण कर परिसर का जायजा लिया।


नगर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह ने कहा कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। वहीं सड़कों के गड्ढे भरवा जाएं। ईदगाह की कमेटी के लोगों द्वारा पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को कुछ खामियां बताई गई। जिनका तुरंत एडीएम व एसपी सिटी द्वारा संज्ञान लिया। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा व दोनों थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही।
Author: हिंदुस्तान सिटी न्यूज़
Post Views: 149





