Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित करवाई गई चार दिवसीय विभिन्न खेलों की बालक एवं बालिका वर्गों के जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बुधवार को चौथे दिवस जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में करवाया गया।

जिला स्तरीय जूनियर बालिका एवं बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन  रामपाल सिंह सचिव जिला ओलंपिक संघ द्वारा किया गया उपरोक्त प्रतियोगिताओं में  अनुज पूर्व प्रमुख शाहपुर ब्लॉक कुमारी अनु अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी द्वारा विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रैकसूट एवं खेलकूद देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में आए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि तथा वरिष्ठ खिलाड़ियों एवं निर्णयको को प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी  भूपेंद्र सिंह यादव एवं कुमारी पूनम बिश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा बैज लगाकर सम्मानित किया गया।
उपरोक्त प्रतियोगिता में जूनियर बालिका वर्ग में विजेता टीम रसूलपुर एवं उपविजेता टीम काकड़ा रही एवं जूनियर बालक वर्ग में विजेता टीम बीजोपुरा एवं उपविजेता टीम मुजफ्फरनगर स्टेडियम रही। प्रतियोगिताओं में श्री प्रदीप कुमार अंशकालिक प्रशिक्षक  मनीष शर्मा सुशील कुमार श्री बालिंदर सिंह श्री शमशाद श्री गौरव श्री कमल आदि उपस्थित रहे।
उपरोक्त प्रतियोगिता का संचालन  राजीव कुमार बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल