Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सभी तहसीलों में अंश निर्धारण की त्रुटियों को लेकर होगा आंदोलन: धर्मेन्द्र मलिक

सभी तहसीलों में अंश निर्धारण की त्रुटियों को लेकर होगा आंदोलन: धर्मेन्द्र मलिक

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक का आयोजन आवास विकास कॉलोनी स्थित राष्ट्रीय प्रावक्ता धर्मेंद्र मलिक के आवास पर किया गया
बैठक में संगठन विस्तार,गन्ना प्रजातियों,अंश निर्धारण में नाम की त्रुटियों,नकली खाद आदि को लेकर चर्चा हुए
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तहसीलों में भ्रस्टाचार चरम सीमा पर है
पिछले कई वर्षो से किसान तहसील में चक्कर लगाकर थक चुके हैं लोगों की रियल टाइम खतौनी बनाते समय नाम एवं अंश निर्धारण में काफी त्रुटियों के कारण किसानों की फार्मर रजिस्ट्री,किसान सम्मान निधि सहित सभी योजना प्रभावित हो रही है
किसानों को सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री के बिना खाद नहीं देने का फैसला किया है लेकिन राजस्व विभाग अपनी कमी मे सुधार नहीं कर रहा है
किसानों की इस समस्या को लेकर सभी अधिकारियों को अवगत कराया गया है लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है
बैठक को सम्बोधित करते हुए धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आज हर व्यक्ति तहसील से पीड़ित है लेकिन सुनवाई नहीं हो पा रही है। गन्ना किसानों का प्रजातियों के नाम पर शोषण जारी है।इन सभी विषयों को लेकर जनपद की सभी तहसीलों में आंदोलन किया जायेगा
जिसकी शुरुआत बुढ़ाना में 25 मार्च से की जाएगी
खतौली में 2 अप्रैल एवं जानसठ तहसील में 6 अप्रैल से आंदोलन किया जायेगा
बैठक में जिलाध्यक्ष सुधीर पहलवान,विपिन त्यागी,मोनू ठाकुर,सुमित दोहाड, अंकित जावला, कपिल बालियां, बिजेंद्र बालियान,अमरपाल सिसौली,बालेन्दृ, नीरज मलिक,नीटू, दुष्यंत मलिक,शानूर राणा,विकास दीक्षित,विनोद, कपिल राठी सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल