Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कानपुर आयकर टीम की शहर में कई उधमियों के यहां छापेमारी

कानपुर आयकर टीम की शहर में कई उधमियों के यहां छापेमारी

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

कानपुर आयकर टीम ने शहरी क्षेत्र में कई उधमियों के यहां पर छापेमारी की है। बाहर से आई आयकर टीम की छापेमारी को लेकर सुबह से हड़कंप मचा हुआ है। नगर के भोपा रोड स्थित बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग ने कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई।
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से मुख्यालय पहुंची और गोपनीय योजना के तहत बिंदल ग्रुप से जुड़े विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। आयकर विभाग की टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अलसुबह चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किए जाने के साथ परिसरों में इस बीच आवाजाही पर रोक लगा दी गई। इस बीच भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात किया गया।
आयकर विभाग की इच्छा पर मेरी के दौरान बिंदल ग्रुप की प्रमुख इकाइयों में बिंदल पेपर्स, टिहरी पेपर्स, शाकुम्भरी पेपर्स और बिंदल डुप्लेक्स समेत कई स्थानों पर एक साथ टीमों ने जांच की। इसके अलावा बिजनौर स्थित बिंदल शुगर मिल और मुजफ्फरनगर की गांधी कॉलोनी स्थित बिंदल परिवार के आवास भी इस दौरान जांच के दायरे है। आयकर विभाग की टीम जिन गाड़ियों से यहां तक पहुंची, उन पर वेडिंग के स्टीकर लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि टीम ने बाराती बनकर पहुंचने की रणनीति अपनाई, जिससे कार्रवाई को गोपनीय रखा जा सके। जानकारी के अनुसार, टीम के अधिकारी दस्तावेजों की जांच, कंप्यूटर डेटा की स्कैनिंग और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रहे हैं। जांच प्रक्रिया को विस्तृत और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल