मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज़


थाना खतौली पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 चोर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किए गए सफेद व पीली धातु के आभूषण, नगदी तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद ।

वादी कुलदीप पुत्र श्री मंशाराम निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से आभूषण तथा नगदी चोरी करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी ।
आज दिनांक 17.03.2026 को थाना खतौली पुलिस को दौराने चेकिंग मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त चोरी की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त नहर पुल से दूधली मार्ग पर कहीं जाने की फिराक में खड़ा है । इस सूचना पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो 01 व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर तेज कदमों से चलने लगा । पुलिस पार्टी द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुका तथा भागने लगा । पुलिस पार्टी जैसे ही व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके पास पहुंची तो उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ, पुलिस पार्टी द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम घायल हो गया । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सफेद व पीली धातु के आभूषण , नगदी व अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नाम / पताः-*
*1.* दानिश उर्फ काला पुत्र वारिस उर्फ वसीम निवासी हुँमायु नगर थाना लिसाडी गेट हाल पता नूरगर स्टेश के पास चक्की वाली गली लिसाडी गेट थाना लिसाडी गेट मेरठ ।
*बरामदगी
✅ 01 गले की कण्ठी मय लॉकेट (पीली धातु)
✅ 02 कान की छुमकी (सुई धागा) (पीली धातु) ,
✅ 01 जोडी पाजेब (सफेद धातु) ,
✅ 4420 /-रूपये नकद
✅ 01 तमंचा मय 02 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर ।
*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त दानिस उर्फ काला उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0स0 – 197/2025 धारा 305, 317(2), 331(4) बीएनएस थाना लोहियानगर मेरठ ।
2. मु0अ0स0 – 347/2024 धारा 305, 317(2), 331(4) थाना लोहियानगर मेरठ ।
3. मु0अ0स0 – 36/2024 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना लोहियानगर मेरठ ।
4. मु0अ0स0 – 65/2020 धारा 380, 411, 457 भादवि थाना नौंचंदी मेरठ ।
5. मु0अ0स0 – 575/2025 धारा 109(1), 3(5), 352 बीएनएस व 3/25/27आर्मस एक्ट थाना लिसाडी गेट मेरठ ।
6. मु0अ0स0 – 254/2019 धारा 3/25 एएक्ट थाना थाना लिसाडी गेट मेरठ ।
7. मु0अ0स0- 66/2026 धारा 303(ए) , 331(3) , 317(2) बीएनएस थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।
8. मु0अ0स0- 75/2026 धारा धारा 109(1), बीएनएस व धारा 3/25/27आर्मस एक्ट बीएनएस थाना खतौली मुजफ्फरनगर ।






