Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में समस्याओं का हुआ समाधान

तहसील आपके द्वार कार्यक्रम में समस्याओं का हुआ समाधान

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

कैबिनेट मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार  अनिल कुमार की अध्यक्षता में आज विकासखंड पुरकाजी में “तहसील आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग, विद्युत विभाग, राशन कार्ड से संबंधित प्रकरण, जिला प्रोबेशन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। माननीय मंत्री श्री अनिल कुमार ने सभी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनसमस्याओं को किसी भी स्तर पर लंबित न रखा जाए तथा उनका निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
मंत्री ने यह भी कहा कि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारी संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें।


इस अवसर पर एसडीएम सदर  प्रवीण द्विवेदी, सीओ सदर डॉ. रविशंकर मिश्रा तथा तहसीलदार सदर  राधेश्याम गौड़ को प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल