Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शासन स्तर से मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका में नामित हुए सभासद

शासन स्तर से मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका में नामित हुए सभासद

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

सोमवार को शासन स्तर से मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका में पांच-पांच सभासद नामित हुए है। नगर पालिका चुनाव के बाद से शासन स्तर से नामित सभासदों की सूची काफी समय से लखनऊ में लंबित चल रही थी। शासन स्तर से सोमवार को उक्त सूची जारी कर दी गई है।
मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका में सभासद नामित के लिए भाजपा ने कोर कमेटी के माध्यम से चयनित नाम प्रदेश मुख्यालय भेजे थे। जिसमें मुजफ्फरनगर नगर पालिका में 5 सभासद तथा खतौली नगर पालिका में भी 5 सभासद नामित करने के लिए दिए गए थे। शासन स्तर से नामित सभासद की सूची को जारी कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका में अभिजीत गंभीर, रवि परासर, अमन तोमर, सचिन सैनी और अमित कुमार को सभासद नामित किया गया है। वहीं खतौली नगर पालिका में रजत जैन, सोनिका, मनोज सैनी, अजय कुमार और दिमाग सिंह को सभासद नामित किया गया है। नामित सभासद निर्वाचित सभासदों की भांति बोर्ड की बैठक में भाग लेंगे। वहीं विकास कार्या के प्रस्ताव पारित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल