Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 04 दिवसीय विभिन्न खेलों की बालक एवं बालिका वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित।

जिला स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री  संजीव बालियान मुजफ्फरनगर द्वारा विधिवत रूप से प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया तथा उपरोक्त खेल के विजेता एवं विजेता खिलाड़ियों को  सतीश सहरावत सचिव जिला बॉक्सिंग संघ पर्वेंद्र दहिया प्रधानाचार्य होली एंजेल पब्लिक स्कूल एवं हर्षप्रीत सहरावत अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

बॉक्सिंग खेल में बालक एवं बालिका वर्ग में 20 प्रथम 20 द्वितीय एवं 40 तृतीया एवं वुशु खेल में बालक एवं बालिका वर्ग में 20 प्रथम 20 द्वितीय एवं 40 तृतीया एवं वॉलीबॉल बालक एवं बालिका वर्ग में 2 प्रथम एवं 2 द्वितीय टीमों को कुल 212 खिलाड़ियों को ट्रैकसूट एवं खेलकिट प्रदान की गई एवं तीनों खेलो के निर्णायकों को सम्मानित किया गया ।

उक्त प्रतियोगिता में जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर के समस्त अंशकालिक प्रशिक्षकों एवं स्टाफ द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया एवं उक्त प्रतियोगिता का संचालन प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी भूपेंद्र सिंह यादव एवं श्री राजीव कुमार बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल