Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » खालापार में विजिलेंस की छापेमारी से हडकम्प

खालापार में विजिलेंस की छापेमारी से हडकम्प

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन की विजिलेंस टीम ने खालापार में छापेमारी करते हुए कई स्थानों पर बिजली चोरी पकडी है। एक स्थान पर अवैध रूप से ई रिक्शा बिजली चोरी करते हुए चार्ज की जा रही थी। थाना एंटी पावर थैफ्ट में पांच के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शुक्रवार को मुख्य अभियंता विनोद कुमार और अधीक्षण अभियन्ता मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय टीम एवं विजीलैंस टीम ने हाईलाईन लॉस क्षेत्र खालापार में छापेमारी की है। चैकिंग अभियान के दौरान एक ई-रिक्शा चार्जिंग, एक बैंकेट हॉल सहित कुल 5 स्थानों पर बिजली चोरी पकडी है। विद्युत चोरों के विरूद्ध कुल विद्युत भार-15 किवा की विद्युत चोरी की थाना एंटी पावर थैफ्ट, टाऊन हॉल, मुजफ्फरनगर में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। टीम में अधिशासी अभियन्ता (वाणिज्य-2) कुलदीप सिंह, सहायक अभियन्ता (रेड), राघवेन्द्र सिंह, अवर अभियन्ता (रेड) दिलीप यादव, प्रभारी प्रवर्तन दल अमित गोस्वामी, हैड कांस्टेबिल जितेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल