Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » छात्र – छात्राओं का एकेडमी के डायरेक्टर व एकेडमी की छात्राओं द्वारा फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत

छात्र – छात्राओं का एकेडमी के डायरेक्टर व एकेडमी की छात्राओं द्वारा फूलमालाओं से किया भव्य स्वागत

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  संदीप कुमार के मार्गदर्शन में विद्यालयों के अलगाव को समाप्त करने, एकीकृत शिक्षा को बढ़ावा देने, विद्यालयों को अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराने, शिक्षकों से बेहतर सहयोग, समन्वय के साथ ही विद्यालयों के बीच पारस्परिक सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण सृजन हेतु विद्यालयों का युग्मन बहुत महत्वपूर्ण है, के अंतर्गत भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


शिक्षकों एवं छात्र – छात्राओं द्वारा रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला व जीव विज्ञान प्रयोगशाला, चित्र कला गैलरी, एकेडमी परिसर में खेल मैदान/ सुविधाओं/ संसाधनों के विषय में विस्तृत जानकारी ली गई तथा दोनों विद्यालयों के शिक्षकों व छात्र – छात्राओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने हेतु संवाद/ चर्चा हुई तथा विचारों का आदान – प्रदान हुआ।

डॉ राजीव कुमार सदस्य एवं  सुशील कुमार जिला समन्वयक, समेकित शिक्षा द्वारा एकेडमी डायरेक्टर  सुघोष आर्य, कोऑर्डिनेटर  नीलू व स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।
उक्त भ्रमण कार्यक्रम में  रश्मि मिश्रा प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय स्टाफ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल