मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज


दिनांक 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के सम्बंध में जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं सचिवों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बंधित विषयों पर चर्चा की गयी।
उन्होंने मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के साथ विचार विमर्श करते हुए बताया कि जनपद में नो मैपिंग लोजिकल डिस्क्रीपेन्सी के अन्तर्गत जारी किये गये नोटिस की संख्या 446318 है जिसके सापेक्ष 412420 (92.40 प्रतिशत) नोटिस पर सुनवाई की कार्यवाही पूर्ण कर ली गयी है, अवशेष नोटिस पर सुनवाई की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हैं। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत जनपद में प्राप्त होने वाले फार्म-6 की संख्या 125054 है जिनपर कार्यवाही की जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देशय है कि प्रत्येक अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में दर्ज हो जाये तथा किसी भी अनर्ह व्यक्ति का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज न होने पाये। जिलाधिकारी महोदय सभी जन प्रतियों से किसी भी समस्या से उन्हें अवगत कराने तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में सहयोग प्रदान किये जाने तथा जो अर्ह नागरिक निर्वाचक नामावली में दर्ज होने से रह गये हैं उन्हें दर्ज कराये जाने की कार्यवाही किये जाने हेतु अपना सहयोग प्रदान किये जाने का अनुरोध किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी, श संजय कुमार सिंह तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से भारतीय जनता पार्टी के ओम प्रकाश उपाध्याय, बहुजन समाज पार्टी के इन्तजार अली, समाजवादी पार्टी के साजिद हसन एंव सोमपाल सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के सुभाष उपाध्याय, आम आदमी पार्टी के अजय चौधरी एवं जिला कांग्रेस पार्टी से ममनून खान (एडवोकेट) द्वारा प्रतिभाग किया गया।







