Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » एसडी पब्लिक स्कूल में वर्ष 2027 की जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

एसडी पब्लिक स्कूल में वर्ष 2027 की जनगणना को लेकर फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर भोपा रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में फील्ड ट्रेनरों को दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में जनपद में जनगणना कार्य को सुचारू, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन के निर्देशन में किया जा रहा है, जिसमें जनपद के नामित फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।


प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एडीएम गजेन्द्र कुमार द्वारा प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचकर कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन किया गया। उपस्थित प्रतिभागियों को जनगणना कार्य की महत्ता से अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का व्यापक एवं महत्वपूर्ण अभियान है। जिसके माध्यम से देश की जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आवासीय स्थिति, साक्षरता, रोजगार सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आंकड़ों का संकलन किया जाता है। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं एवं नीतियों का निर्माण किया जाता है। इसलिए जनगणना कार्य को अत्यंत गंभीरता, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे फील्ड ट्रेनरों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं दिशा-निर्देशों को भली-भांति समझें तथा आगे होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षण प्रदान करें। जिससे जनगणना कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि न हो और संकलित आंकड़े पूर्णत: शुद्ध एवं विश्वसनीय हों। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना-2027 के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग जनगणना के विभिन्न चरणों, जनगणना की अवधारणाओं, प्रपत्रों के सही एवं त्रुटिरहित संधारण, डिजिटल एप्लीकेशन के उपयोग, फील्ड स्तर पर कार्य के संचालन तथा रिपोर्टिंग प्रणाली के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। दूसरा चरण 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक संचालित किया जायेगा। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में रुपेश कुमार, अपर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी धुरेन्द्र तोमर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) तथा जनगणना निदेशालय से उपस्थित ज्योति नामदेव एवं गौरव गुंजन द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल