मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


बुधवार को सदर ब्लॉक सभागार, कूकड़ा, जनपद मुज़फ्फरनगर में सपना कश्यप मा. सदस्य राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश के आगमन पर उपस्थित अधिकारीगणो द्वारा उनका भव्य स्वागत/अभिनन्दन किया गया। उनके द्वारा महिलाओ सम्बन्धित प्रकरणों में जनसुनवाई की गई।
जनसुनवाई में कुल 11 प्रार्थना पत्र/शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिनको सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया गया एवं निस्तारण हेतु आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिए गए तथा
पूर्व में प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की गई।


बैठक/कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। उपस्थित अधिकारीगणो द्वारा टोल फ्री नंबर/हेल्पलाइन नंबर कैलेंडर भी वितरित किये गए।

सदस्य के द्वारा ए. एन. एम. ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा, जनपद मुज़फ्फर् नगर का भ्रमण किया गया, सरिता सिंह, प्रिंसिपल एवं स्टाफ ए. एन. एम. ट्रैनिंग सेंटर कूकड़ा द्वारा माननीय महोदया को लाइव प्लांट भेंटकर स्वागत किया गया। जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक में महिला कल्याण विभाग से संजय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग से अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिव्या वर्मा, जिला कारागार से डिप्टी जेलर दीपक कुमार, पुलिस विभाग से पुलिस उपाधीक्षक रुपाली रॉय चौधरी , प्रभारी महिला थाना, उप निरीक्षक ज्योति यादव, उप निरीक्षक प्रीति चाहल, उप निरीक्षक ज्योति तोमर, उप निरीक्षक बबली सिंह , आपूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, विकास विभाग, श्रम विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा जन सुनवाई कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी, पूजा नरूला केंद्र प्रबन्धक, रेणु रानी सोशल वर्कर, पूनम शर्मा एवं जिला प्रोबेशन कार्यालय से सचिन कुमार, नाथी राम,अरुण कुमार, नितिन त्यागी व अजय कुमार उपस्थित रहे। ।






