Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » मुजफ्फरनगर में हुए 273 एनकाउंटर और पांच की मौत

मुजफ्फरनगर में हुए 273 एनकाउंटर और पांच की मौत

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

विकास भवन के सभागार में उत्तर प्रदेश विधान सभा की सरकारी आश्वासन संबंधी समिति की बैठक हुई है। जिसकी अध्यक्षता सभापति राजपाल बालियान और समिति के सदस्य राम खिलाडी सिंह के द्वारा की गई। बैठक में जनपद के कानून व्यवस्था, समाज कल्याण विभाग, लोक निर्माण विभाग वन, पर्यावरण, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, चीनी एवं गन्ना उद्योग,राजस्व, सिंचाई एवं जल संसाधन ,कारागार, बेसिक शिक्षा, आरओ प्रदूषण, खादय एवं रसद विभागों के लम्बित आश्वासन पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बताया कि वर्ष 2025 से अब तक 273 पुलिस मुठभेड़ में 530 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में से 323 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल एवं पांच अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में मृत हुए। एनडीपीएस अधि. के अंतर्गत 108 अभियोग पंजीकृत किए गए। जिनमें 184 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 1362.026 किग्रा गांजा, 2.807 किग्रा चरस, 3.555 किग्रा अफीम, 3.363 किग्रा स्मैक, 933.718 किग्रा डोडा, 403250 नशीली गोलियां बरामद की गई। महिला अपराधों में पहले से बहुत कमी आई है। साइबर क्राइम तथा मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है।

समिति ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए पूर्व में छात्रवृत्ति/वृद्धा पेंशन की मंदों में कि गई गड़बड़ी के संबंध में की गई कार्रवाई से अद्यतन रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया जनपद में दोनों खंडों में कोई भी ग्राम सभाएं, राजस्व ग्राम डामर रोड से जोड़ने से वंचित नहीं है। समिति ने निर्देश दिए लोक निर्माण विभाग की सड़कों के दोनों तरफ स्थित सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर नोटिस देते हुए कब्जा मुक्त कराया जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल संजय राठी, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोरदेशभूषण, एडीएम संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार सहित संबंधित विभाग के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

91.1278 हेक्टर से हटाया गया अवैध कब्जा
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार जनपद में तहसील क्षेत्र अंतर्गत अभियान चलाकर खतौली में अंकित तालाबों, जिलों कों एवं वाटर रिजर्वॉयर का सत्यापन करने के उपरांत जनपद में आधार वर्ष खतौनी में कुल 6142 तालाब क्षेत्रफल 2967.101 हेक्टेयर चिन्हित किए गए। अभियान के दौरान क्षेत्रफल 315.90 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा पाया गया। जिसमें से कार्रवाई के उपरांत वर्तमान तक कुल 426 प्रकरणों में 619 व्यक्तियों का क्षेत्रफल 91.1278 हेक्टर से अवैध कब्जे हटाए गए।

अधिशासी अभियंता ड्रेनेज खंड प्रथम ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर में खंड के क्षेत्र कार्यक्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के दाएं किनारे पर 16.500 किलोमीटर लंबाई में रामराज तटबंध तथा शुक्रताल में सोलानी नदी के दाएं किनारे पर 2.2700 किलोमीटर लंबाई में शुक्रताल तटबंध निर्मित है उक्त तटों में कोई गैप नहीं है। खाद एवं रसद विभाग प्रदेश में उचित दर की दुकानों में घाटोली रोके जाने हेतु ई-पास प्रक्रिया को अपनाए जाने के संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी ने समिति को अवगत कराया वर्तमान में जनपद मुजफ्फरनगर में 849 उचित दर दुकान प्रचलित संचालित हैं तथा वर्तमान में समस्त उचित दर दुकानों पर ई_पॉस व ई_वेईग मशीन के माध्यम से कार्ड धारकों में खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर में दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को टूटी हड्डी जोड़ने हेतु 02 सी ए आर एम मशीन उपलब्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल