Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » अहमदाबाद के मैदान पर न्यूज़ीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास, मुजफ्फरनगर में मना जश्न

अहमदाबाद के मैदान पर न्यूज़ीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास, मुजफ्फरनगर में मना जश्न

मुजफ्फरनगर। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

अहमदाबाद के मैदान पर सीनियर टीम ने न्यूज़ीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 विश्व कप अपने नाम इतिहास रच दिया है। शिवचौक पर क्रिकेट प्रेमियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के संग इस खुशी का जश्न मनाया है। मैच का अंतिम परिणाम आते ही शहर के हृदय स्थल शिव चौक से लेकर नई मंडी और रुड़की रोड तक प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। जीत की खबर मिलते ही ढोल बजाने वालों की टोली बुलाई गई और युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर जमकर नृत्य किया। ढोल की थाप और ‘चक दे इंडिया’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। शहर के विभिन्न मोहल्लों में जीत की खुशी आतिशबाजी के रूप में फूटी। रात होते ही आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गया। लोगों ने अपने घरों की छतों और सड़कों पर एकत्र होकर जमकर पटाखे छुड़ाए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने के लिए सड़कों पर दिखाई दिया। बड़ी संख्या में लोग सार्वजनिक स्थानों पर लगे बड़े पर्दों (स्क्रीन) के पास जमा होकर एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई देते नजर आए। सीनियर टीम ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दबदबा बनाए रखा, वहीं अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर भारत का मान बढ़ाया। मुजफ्फरनगर के खेल प्रेमियों ने इस जीत को भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम युग की शुरुआत बताया है। देर रात तक शहर के मुख्य बाजारों में मिठाइयां बांटने और जीत का जश्न मनाने का सिलसिला जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल