Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » नगर पालिका ने तैयार की 17.42 करोड की कार्य योजना

नगर पालिका ने तैयार की 17.42 करोड की कार्य योजना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

शासन स्तर से नगर पालिका के निर्माण विभाग में 15वें वित्त आयोग की आयी करीब 17.42 करोड की धनराशि को खर्च करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। नगर पालिका उक्त धनराशि से करीब 35 निर्माण कार्य कराएगी। जिसमें सड़कों के सौन्दर्यीकरण का काम भी शामिल है। पालिका के द्वारा तैयार की जा रही कार्य योजना डीएम के समक्ष प्रस्तुस्त की जाएगी।
नगर पालिका में शासन स्तर से 15वें वित्त आयोग से धनराशि आयी है। निर्माण विभाग में करीब 17.42 करोड की धनराशि आयी है। यह पैसा नगर पालिका को दो किश्तों में प्राप्त हुआ है। अब नगर पालिका का निर्माण विभाग उक्त धनराशि के सापेक्ष निर्माण कार्य कराएगा। इसके लिए निर्माण विभाग के द्वारा कार्य योजना तैयार की जा रही है। इस पैसे से करीब 35 निर्माण कार्य कराए जाएगे। जिसमें सीसी रोड, आरसीसी नाला, नाली और सड़क की साइड पटरी आदि सौन्दर्यीकरण कार्य कराए जाएगे। नगर पालिका कार्य योजना तैयार करने के बाद डीएम के समक्ष प्रस्तुत करेंगी। डीएम की अध्यक्ष में आने वाली बैठक में उक्त कार्य योजना पर स्वीकृति की मोहर लगेगी। डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद नगर पालिका टेंडर प्रक्रिया अपनाते हुए उक्त कार्य कराएगी।

इन्होंने बताया
शासन स्तर से 15वें वित्त आयोग की करीब 17.42 करोड रुपए की धनराशि आयी है। यह पैसा दो किश्तों में आया है। नगर पालिका इस धनराशि से करीब 35 निर्माण कार्य कराएगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। डीएम की स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य होगे।
नेपाल सिंह, एई निर्माण नगर पालिका

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल