Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जनपद में 74050 उपभोक्ताओं के यहां पर लगे स्मार्ट मीटर

जनपद में 74050 उपभोक्ताओं के यहां पर लगे स्मार्ट मीटर

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

बिजली विभाग के लिए उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाना टेढी खीर बना हुआ है। स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर शहर और देहात क्षेत्र में विरोध हो रहा है। बिजली विभाग अभी तक करीब 74 हजार 50 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगा पाया है। जनपद में एक प्राईवेट कम्पनी के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है।
पावर कारपोरेशन के द्वार सर्वप्रथम जनपद के सभी बिजलीघरों पर स्मार्ट मीटर लगाए गए है। इसके बाद शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लग रहे है। वहीं अब विभाग के द्वारा देहात क्षेत्र में भी स्मार्ट मीटर लगाने शुरू किए गए है। जनपद में करीब 6 लाख 6 हजार 40 उपभोक्ता है। इन सभी के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने है। विभाग के द्वारा अभी तक 74 हजार 50 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लगाए गए है। सबसे अधिक स्मार्ट मीटर शहरी क्षेत्र में लगे है। देहात क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना परवान नहीं चढ पा रही है। देहात क्षेत्र में लगातार स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध हो रहा है। अभी हाल में चरथावल क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम का जमकर विरोध किया गया। हंगामा अधिक होता देख टीम वहां से वापस लौट गई। उधर पावर कारपोरेशन के अधिकारियों के द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

मुख्य अभियंता ने बताया
स्मार्ट मीटर सभी उपभोक्ताओं के यहां पर लगाए जाने है। उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए स्मार्ट मीटर की विशेषताएं बताई जा रही है। जनपद में 6.06 लाख उपभोक्ताओं में से 74050 उपभोक्ताओं के यहां पर स्मार्ट मीटर लग चुके है।
विनोद कुमार, मुख्य अभियंता पावर कारपोरेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल