Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » कुछ पत्रावली देख दंग रह गए कमिश्नर, कार्यालय में लगे मिले जाले

कुछ पत्रावली देख दंग रह गए कमिश्नर, कार्यालय में लगे मिले जाले

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शुक्रवार को सहारनपुर मंडलयुक्त डा. रुपेश कुमार ने कलेक्ट्रेट, सदर तहसील, नगर पालिका और बीडीओ सदर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान कमिश्नर को कुछ पत्रावलियों में खामियां मिली है। जिस पर उन्होंने सुधार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। उनके द्वारा कुछ विशेष बिन्दुओं पर पटल सहायकों को जानकारी दी गई है। कमिश्नर ने सदर तहसील में समाधान दिवस का रजिस्टर देखते हुए दो लोगों से फोन पर वार्ता की। जिसमें से एक युवक ने कार्रवाई से संतुष्टी जताई और दूसरे ने असंतुष्टी जताई है।


सर्वप्रथम कमिश्नर डा. रूपेश कुमार कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कमिश्नर ने न्यायिक अनुभाग एलबीसी वाद सहायक कक्ष में पहुंचकर वाद राहत पटल पर पत्रावली, जीपीएफ, सेवा पुस्तिका को देखा। उन्होंने आय कर पत्रावली, एफसीआरए पटल पर विद्युत देय पंजिका को देखा, ईआरके कक्ष में मंडलायुक्त ने डाक रजिस्टर का डाक से मिलान कराया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। नजारत अनुभाग में अलमारी को खुलवाकर देखा तथा कार्य विभाजन चार्ट को देखकर संबंधित सहायक लिपिक से जानकारी भी ली। उन्होंने संबंधित लिपिक को निर्देश दिए अधिकारियों व कर्मचारी की जीपीएफ पासबुक एवं सेवा पुस्तिका में इस तरह का कार्य करे। कोई कटिंग ना हो यदि कहीं पर कटिंग हो जाए तो साफ-साफ लिखा हो तथा संबंधित अधिकारी के वहां पर हस्ताक्षर भी कराया जाए। राजस्व एवं न्यायिक अभिलेखागार, रिकॉर्ड रूम में सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था को देखा है। इसके बाद मंडलायुक्त ने तहसील सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर कानूनगो अनुभाग, भू अभिलेखागार रिकॉर्ड रूम, न्यायालय तहसीलदार कक्ष का निरीक्षण किया। न्यायालय तहसीलदार कक्ष में केस डायरी तथा सबसे पुरानी पत्रावली का निरीक्षण किया। उन्होंने कोई शिकायत पेंडिंग में ना रखी जाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएम उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, ईओ डा. प्रज्ञा सिंह, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, एडीएम संजय कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, एडीएम न्यायिक सुशील कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश, एसडीएम सदर प्रवीण कुमार द्विवेदी, तहसीलदार सदर राधेश्याम गोड़ आदि मौजूद रहे।

नगर पालिका का कमिश्नर ने पहली बार किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त ने नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर का निरीक्षण किया। उन्होंने गृहकर व जलकर विभाग में वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए लक्ष्य को शत-प्रतिशत मार्च 2026 तक पूर्ण करने के ईओ को निर्देश दिए। उन्होंने नामांतरण पत्रावली का निरीक्षण किया। उन्होंने सभागार कक्ष, चेयरपर्सन, ईओ कार्यालय, सहायक अभियंता निर्माण खंड कक्ष, अवर अभियंता निर्माण कक्षा, राज वित्त आयोग से संबंधित पत्रावलियों, लेखा विभाग में पेंशन से संबंधित पत्रावली, जल कल विभाग कंप्यूटर कक्ष ओटोमेशन कक्ष, नगर पालिका प्रांगण का आदि का निरीक्षण किया।

कार्यालय में जाले लगे मिलने पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी
मुजफ्फरनगर। मंडलायुक्त ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत अनुभाग खंड विकास अधिकारी कक्ष सभागार कक्ष कंप्यूटर कक्ष, विकासखंड प्रागण आदि का निरीक्षण करते खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए की आइजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समय अंतर्गत किया जाए। कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में न हो। इस दौरान कमिश्नर को विभिन्न कार्यालय में गंदगी और जाले लगे मिले। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई है। वहीं सफाई कराने के सख्त निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल