लखनऊ। हिंदुस्तान सिटी न्यूज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाइनीज़ मांझे से होने वाले हादसों से सख्त नाराज हैं।
मुख्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को चाइनीज़ मांझे की तलाश में छापेमारी के निर्देश दिए हैं..
मुख्यमंत्री ने कहा, प्रदेश स्तर पर इस बाबत अभियान चलाया जाये. पुलिस-प्रशासन के अभियान की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी.. चाइनीज़ मांझे पर यूपी में प्रतिबंध है.. फिर भी ये मांझा दुकानों पर मिल रहा है..
कल ही चाइनीज़ मांझे से लखनऊ में मोहम्मद शोएब नाम के युवक की हुई थी मौत..
इससे पहले भी चाइनीज़ मांझे से कई हादसे हो चुके हैं..
उम्मीद है मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद पुलिस प्रशासन के अफ़सरों के कानों में जूं रेंगेगी और चाइनीज़ मांझे पर रोक लगेगी !!

Author: hindustancitynews
Post Views: 119






