Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » ओटीएस योजना में 51267 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण और जमा कराए 67.38 करोड रुपए

ओटीएस योजना में 51267 उपभोक्ताओं ने कराया पंजीकरण और जमा कराए 67.38 करोड रुपए

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

पावर कारपोरेशन की ओटीएस योजना में करीब 51267 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए करीब 67.38 करोड की धनराशि जमा कराई है। बिजली बिल राहत योजना का पांच फरवरी को दूसरा चरण समाप्त होने जा रहा है। अभी तक करीब 47787 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण नहीं कराया है। वहीं बिजली चोरी प्रकरण में 2659 लोगों ने पंजीकरण कराते हुए करीब 2.63 करोड रुपए जमा कराए है।
मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि ओटीएस योजना आरम्भ होने से पूर्व जनपद मुजफफरनगर के अन्तर्गत एलएमवी-1 (घरेलु) अधिकतम 2 कि.वा. तक एवं एलएमवी-2 (वाणिज्यिक) 1 कि.वा. के कुल नेवर पेड पात्र उपभोक्ताओं की 5672 संख्या थी। जिन पर लगभग 35.32 करोड धनराशि बकाया थी। 3 फरवाी तक करीब 1559 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत पंजीकरण करवा विभाग में 3.37 करोड रुपए धनराशि जमा कराई है। लगभग 3.65 करोड रुपए धनराशि छूट का लाभ प्राप्त किया है। योजना के अन्तर्गत अभी भी 4113 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण करवाया जाना शेष है। एलएमवी-1 (घरेलु) अधिकतम 2 कि.वा. तक एवं एलएमवी-2 (वाणिज्यिक) 1 कि.वा. के उपभोक्ताओं की कुल 93,382 संख्या है। जिन पर लगभग 285.32 करोड रुपए धनराशि बकाया है। 3 फरवरी तक 49,708 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए 64.01 करोड रुपए जमा कराए है। वहीं लगभग 35.61 करोड धनराशि छूट का लाभ प्राप्त किया है। योजना के अन्तर्गत अभी भी 43,674 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण करवाया जाना शेष है।

बिजली चोरी प्रकरण में 2659 लोगों ने जमा किए 2.63 करोड
मुजफ्फरनगर। चीफ विनोद कुमार ने बताया कि बिजली राहत बिल योजना आरम्भ होने से पूर्व जनपद के अन्तर्गत विद्युत चोरी के 43.27 करोड धनराशि के लगभग 10269 ऐसे प्रकरण लम्बित थे जिनके द्वारा अभी तक राजस्व निर्धारण का भुगतान नही किया गया था। 3 फरवरी तक करीब 2659 उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल राहत योजना के अन्तर्गत पंजीकरण करवा विभाग में 2.63 करोड रुपए धनराशि जमा करवायी गई है, वहीं करीब 1.73 करोड रुपए धनराशि छूट का लाभ प्राप्त किया। योजना के अन्तर्गत अभी भी 7610 उपभोक्ताओं द्वारा पंजीकरण करवाया जाना शेष है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल