मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

मीनाक्षी चौक के समीप फिर से सीवर लाइन धस गई है। जिस कारण यहां पर बडा गड्ढा हो गया। इस गड्ढे के कारण पूरे दिन यातायात प्रभावित रहा। नगर पालिका के जलकल विभाग के द्वारा उक्त सीवर लाइन की सफाई कराई जा रही है। इसके बाद यहां पर चैम्बर बनाकर सड़क के गड्ढे को बंद किया जाएगा।
शहर के मोहल्ला किदवईनगर में एसटीपी प्लांट लगा हुआ है। मीनाक्षी चौक से होते हुए सीवर लाइन एसटीपी प्लांट पर जा रही है। इस सीवर लाइन को साफ करने के लिए जलकल विभाग के द्वारा छोटा से गड्ढा किया गया था। कुछ समय के बाद उक्त सीवर लाइन धस गई और सड़क में बडा गड्ढा हो गया है। हालाकि इस दौरान कोई बडी दुर्घटना नहीं हुई है। सड़क में हुए गहरे गड्ढे के कारण यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस के द्वारा उक्त गड्ढे की बैरिकेटिंग की गई है। पूर्व में भी मीनाक्षी चौक से खालापार को जा रही सड़क धस गई थी। अब जलकल विभाग के द्वारा उक्त सीवर लाइन की सफाई कराई जा रही है। इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा।

इन्होंने बताया
सीवर लाइन की सफाई कराने के लिए छोटा सा गड्ढा किया गया था। सीवर लाइन धसने के कारण बडा गड्ढा हो गया है। उक्त सीवर लाइन की सफाई के बाद यहां पर चैम्बर बनाते हुए उक्त सड़क के गड्ढे को बंद किया जाएगा।
अनुज कुमार, एई जलकल नगर पालिका






