Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » जनपद में करीब नौ हजार कर्मचारी करेंगे वर्ष 2027 की जनगणना

जनपद में करीब नौ हजार कर्मचारी करेंगे वर्ष 2027 की जनगणना

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

वर्ष 2027 की जनगणना को लेकर कार्य शुरू हो गया है। जनपद में करीब 9 हजार कर्मचारी डिजिटल गणना करेंगे। इसके लिए मास्टर ट्रेनर के द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। वर्ष 2027 की जनगणना को लेकर मकानों का सूचीकरण कार्य चल रहा है। 1 मार्च 2027 तक जनगणना का कार्य शतप्रतिशत पूर्ण किया जाना है। इसके लिए समय-समय पर समीक्षा बैठक भी हो रही है।
वर्ष 2027 की जनगणना के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति का गठन किया गया है। जिसमें डीएम अध्यक्ष और एडीएम वित्त एंव राजस्व को संयाजक बनाया गया है। वहीं सीडीओ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सूचना एंव जनसम्पर्क अधिकारी, जनगणना कार्य निदेशालय की प्रतिनिधि को समिति में सदस्य बनाया गया है। एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने बताया कि जनपद में करीब नौ हजार कर्मचारण वर्ष 2027 की जनगणना करेंगे। जिसमें करीब 7298 एनिमेटर, 1043 सुपरवाईजर, 4 मास्टर ट्रेनर और इसके अलावा तहसील और नगर पालिका के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल है। जनगणना का कार्य शुरू हो गया है। मकान सूचीकरण का कार्य चल रहा है। सर्वेक्षक भवन के उपयोग, निर्माण सामग्री, कमरों की संख्या, स्वामित्व की स्थित जल, बिजली और शौचालय की उपलब्धता, खाना पकाने के ईंधन के प्रकार, फोन, वाहन, टेलीविजन आदि परिसंपत्तियों से संबंधित 33 प्रकार के विवरण दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2027 तक जनगणना पूर्ण की जानी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल