Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर के सौन्दर्यीकरण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में तैयार हुआ खाका

शहर के सौन्दर्यीकरण को लेकर डीएम की अध्यक्षता में तैयार हुआ खाका

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


गुरुवार को डीएम उमेश मिश्रा ने शहर के विकास और सौन्दर्यीकरण को लेकर एमडीएम के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष कविता मीना, विकास प्राधिकरण सचिव कुंवर बहादुर सिंह, पालिका ईओ डा. प्रज्ञा सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के द्वारा शहर के विकास और सौंदर्यीकरण आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई।
डीएम ने विकास प्राधिकरण व पालिका ईओ से कहा कि शहर के मुख्य स्थानो पर मुख्य द्वारा, वहलना चौक, महावीर चौक, पार्किंग व्यवस्था आदि का विकास व सौंदर्यीकरण किए जाने को लेकर चर्चा की। विकास प्राधिकरण विभाग द्वारा महर्षि सुखदेव आरोग्य पथ मेरठ रोड जिलाधिकारी आवास सुजड़ू चौक तक तथा वहलना चौक से सुजुडू चौक तक सौंदर्यीकरण कार्य किया जाए। नगर पालिका द्वारा सर्कुलर रोड के दोनों तरफ पटरी व सुंदरीकरण, सुजड़ू से वहलना चौक तक सड़क दोनों तरफ नालों को कवर किया जाए। पार्किंग व्यवस्था कहां-कहां पर हो सकती है देख लेने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि आपस में समन्वयक करते हुए शहर का विकास कराएं। उन्होंने कहा कि जहां पर भी विकास कार्य कराया जाए उसकी देखरेख भी सुनिश्चित किया जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल