Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » शहर में रोड सेफ्टी के लिए लगे कुछ रिफ्लेक्टर हो गए चोरी

शहर में रोड सेफ्टी के लिए लगे कुछ रिफ्लेक्टर हो गए चोरी

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज


शहरी क्षेत्र में रोड सेफ्टी के लिए नगर पालिका के द्वारा लगाए गए रिफ्लेक्टर चोरी होने शुरू हो गए। मेरठ रोड स्थित डिवाइडर से काफी रिफ्लेक्टर चोरी कर लिए गए। नगर पालिका के द्वारा अभी हाल में करीब 4100 रिफ्लेक्टर रोड सेफ्टी के लिए लगाए गए है। उधर नगर पालिका प्रशासन ने रिफ्लेक्टर चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
शहरी क्षेत्र में किसी भी डिवाइडर और चौराहे पर मानक के अनुरूप रिफ्लेक्टर नहीं लगे हुए थे। रात्रि में बत्ती गुल होने पर सड़क दुर्घटना होने का खतरा बना रहता था। रात्रि में अंधेरा होने पर वाहनों चालकों को रिफ्लेक्टर का काफी लाभ मिलता है। सड़कों और चौराहों पर लगे रिफ्लेक्टर वाहनों की रोशनी से चमक उठते है, वहीं मार्ग दर्शन का कार्य करते है। इसलिए नगर पालिका ने रिफ्लेक्टर लगवाने के लिए ऑन लाइन टेंडर निकाला था। यह टेंडर दिल्ली की एक कम्पनी को मिला है। शहर के डिवाइडर और चौराहों पर करीब 4100 रिफ्लेक्टर लगाए गए है। शहर में रूडकी रोड, कच्ची सड़क, मदीना चौक रोड, कोर्ट रोड, प्रकाश रोड, आर्य समाज रोड, सर्कुलर रोड, भोपा रोड, जानसठ रोड, मेरठ रोड आदि सड़कों पर बने डिवाइडर पर रिफ्लेक्टर लगाए गए है। वहीं शहर के शिव चौक, मीनाक्षी चौक, मालवीय चौक, बचन सिंह रोड, गांधी कालोनी चौक, हनुमान चौक, अहिल्याबाई चौक, मदीना चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक आदि चौराहों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए है। कुछ लोगों के द्वारा पालिका को नुकसान पहुंचाने और रोड सेफ्टी की व्यवस्था को खराब करने के लिए रिफ्लेक्टर चोरी किए जा रहे है।

इन्होंने बताया
रोड सेफ्टी के लिए शहरी क्षेत्र में करीब 4100 रिफ्लेक्टर लगाए गए है। यह रिफ्लेक्टर शहर के विभिन्न डिवाइडरों पर लगाए गए है। मेरठ रोड पर स्थित डिवाइडर से काफी रिफ्लेक्टर गायब हो गए है। इसकी जांच कराई जा रही है। आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा जाएगा।
कपिल कुमार, जेई निर्माण नगर पालिका

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल