Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » सुरेन्द्रनगर के समीप गिरी आकाशीय बिजली, डैमेज हुआ लाइर्टंनग अरेस्टर, बडी घटना होने से टली

सुरेन्द्रनगर के समीप गिरी आकाशीय बिजली, डैमेज हुआ लाइर्टंनग अरेस्टर, बडी घटना होने से टली

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान सिटी न्यूज

तेज हवा, बारिश और आकाशीय बिजली ने पावर कारपोरेशन के सप्लाई सिस्टम को फेल कर दिया। जिस कारण दिनभर शहर से लेकर देहात क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। जौली रोड, मखियाली, बधाईकलां, रोहाना, सुजडू, मेरठ रोड आदि स्थानों पर बिजली के तार और पोल आदि टूटे है। वहीं हाईटेंशन लाइन और करीब 67 बिजलीघरों में ब्रेकडाउन की शिकायत रही है। उधर सुरन्द्रनगर में ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिर गई। जिस कारण लाइटनिंग अरेस्टर डैमेज हो गया। बारिश रूकने पर मुख्य अभियान विनोद गुप्ता ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। देर शाम तक शहर और देहात क्षेत्र की बिजली सप्लाई सामान्य हो पायी।
शुक्रवार को तेज हवा और बारिश से पावर कारपोरेशन को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। तेज हवा के कारण नरा, बधाईकलां, जौली रोड आदि स्थानों से आ रही हाईटेंशन लाइनों में ब्रेकडाउन हो गया। उधर मखियाली, जौली रोड, सुजडू, रोहाना, छपार, तितावी, जानसठ, मीरापुर, खतौली, बुढाना, पुरकाजी, शाहपुर, चरथावल आदि क्षेत्रों में तेज हवा के कारण बिजली के तार और पोल टूटे है। उधर ब्रेकडाउन और तार आदि टूटने के कारण टाउन हाल रोड, नुमाईश कैम्प, सुजडू, टीपी नगर, गांधी कालोनी, रूडकी रोड, मंडी समिति, जानसठ रोड, रामपुर तिराहा, रोहाना, बीजोपुरा, मिमलाना रोड, शामली रोड, महावीर चौक आदि बिजलीघरों से सप्लाई नहीं हो पायी। बारिश बंद होने पर तेज हवा के बीच पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर काम करते हुए ब्रेकडाउन को सहीं किया। देर शाम तक सप्लाई चालू हो पायी।

पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता ने बताया
तेज हवा और बारिश के कारण पावर कारपोरेशन को लाखों का नुकसान हुआ है। जौली रोड, मखियाली, सुजडू आदि क्षेत्रों में बिजली के तार और पोल टूटे है। सुरेन्द्रनगर में ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से लाइटनिंग अरेस्टर डैमेज हुआ है। इस दौरान बडी दुर्घटना होने से बच गई है। देर शाम तक शहर और देहात क्षेत्र की सप्लाई चालू हो गई है।
विनोद गुप्ता, मुख्य अभियंता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल