Home » उत्तर प्रदेश » मुजफ्फरनगर » 1516 लाभार्थियों को पीएम आवास बनाने के लिए मिली करीब 15.16 करोड की प्रथम किस्त

1516 लाभार्थियों को पीएम आवास बनाने के लिए मिली करीब 15.16 करोड की प्रथम किस्त

मुजफ्फरनगर। हिन्दुस्तान संवाददाता


रविवार को पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के 1516 लाभार्थियों के खातों में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए एक-एक लाख की प्रथम किस्त जारी हुई है। 1516 लाभार्थियों के खातों में करीब 15.16 करोड की धनराशि पहुंची है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में इंदरा गांधी प्रतिष्ठान उत्तर प्रदेश लखनऊ में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 को लेकर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला पंचायत सभागार में लगी एलईडी पर दिखाया गया है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. वीरपाल निर्वाल जिला पंचायत अध्यक्ष मुजफ्फरनगर, चेरयपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष सन्दीप मलिक, एडीएम प्रशासन संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने सभी उपस्थित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरण किये गये। जनपद के कुल 1516 लाभार्थियो के खाते में एक-एक लाख रूपये की धनराशि मुख्यमंत्री द्वारा अंतरण की गयी। इस योजना के तहत आवास बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की धनराशि प्रत्येक लाभार्थी को मिलती है। द्वितीय किस्त में भी एक लाख और तृतीय किस्त में 50 हजार की धनराशि प्रत्येक लाभार्थी को मिलती है। इस योजना के तहत दो कमरे, रसाई और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।

पीएम आवास शहरी योजना 2.0 के लाभार्थियों की सूची
निकाय का नाम लाभार्थी की संख्या
मुजफ्फरनगर नगर पालिका 789
खतौली नगर पालिक 316
भोकरहेडी नगर पंचायत 76
मीरापुर नगर पंचायत 121
जानसठ नगर पंचायत 20
चरथावल नगर पंचायत 02
पुरकाजी नगर पंचायत 13
सिसौली नगर पंचायत 12
बुढाना नगर पंचायत 51
शाहपुर नगर पंचायत 116
योग 1516

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राशिफल